सुरेश पांडेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिगरौली जिले के चितरंगी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जहाँ सर्पदंश पीड़ित बेटे को अस्पताल ले जाते समय बाइक 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई,जबकि मां गंभीर रूप से घायल है पूरी घटना चितरंगी थाना क्षेत्र के नौगई पहाड़ के अंधा मोड़ पर हुई तहसील दुधमनिया के ग्राम पोड़ी तृतीय निवासी प्रदीप पनिका, 25 वर्ष,सुबह घर में मवेशियों के लिए भूसा निकाल रहा था, तभी उसे जहरीले सांप ने काट लिया।  

READ MORE: वाशिंग मशीन में आराम कर रहा था नन्हा कोबरा सांप: देखकर परिजनों के फूले हाथ-पैर, स्नेक कैचर ने किया सुरक्षित रेस्क्यू  

जिसके बाद परिजन आनन-फानन में प्रदीप को बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी ले जा रहे थे। बाइक पर प्रदीप के साथ पिता श्रीलाल पनिका और मां इन्द्रकाली भी सवार थीं नौगई जंगल के अंधा मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर लगभग 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि श्रीलाल पनिका की मौके पर ही मौत हो गई।  

READ MORE: लाखन धाम में 38 वर्षीय युवक ने ली ‘जिंदा समाधि’, 20 घंटे बाद जीवित निकला बाहर, आखिर जान से खिलवाड़ क्यों? 

गंभीर हालत में प्रदीप और इन्द्रकाली को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान प्रदीप ने भी दम तोड़ दिया इन्द्रकाली को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है जहा माँ की भी हालत गंभीर बनी हुई है पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा किया एक ही परिवार पर एक साथ दो मौतों से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m