Bihar Crime: बिहार के बेतिया जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां बाइक की चाबी को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। गले में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

पूरा मामला बैरिया थाना क्षेत्र के हाट सरैया की है। दरअसल बाइक की चाबी को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने जब छोटे भाई पर चाकू से हमला किया तो, चाकू सीधा छोटे भाई के गले पर लग गया। गले पर चाकू लगने से युवक काफी गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मृतक की पहचान इब्राहिम मियां (18) निवासी हाट सरैया वार्ड संख्या-2 के रूप में हुई है। घटना आज सुबह गुरुवार 9 बजे के आसपास की बताई जा रही है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे को लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पातल भेज दिया।

बाइक की चाबी नहीं मिलने पर विवाद

मृतक युवक की मां मुमताज खातून ने बताया, इब्राहिम बाइक रिपेयरिंग का काम करता था। आज बुधवार को उसके बड़े भाई असलम मियां अपनी पत्नी के आधार कार्ड में सुधार कराने के लिए पिता से बाइक मांगकर ले गया था। वापस आने के बाद उसने बाइक खड़ी कर दी लेकिन उसकी कहीं चाबी रख दी, जो नहीं मिल रही थी। आज सुबह इब्राहिम को बाइक से कहीं जाना था, लेकिन बाइक की चाबी नहीं मिल रही थी। बाइक की चाबी नहीं मिलने को लेकर ही दोनों भाइयों के बीच विवाद शुरू हुआ था। मृतक इब्राहिम चार भाइयों और एक बहन में तीसरे नंबर पर था।

पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को किया गिरफ्तार

युवक के मौत सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने अस्पताल परिसर से आरोपी बड़े भाई असलम मियां को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। घटना के संबंध में सदर-2 एसडीपीओ रजनीश कांत प्रियदर्शी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है।

ये भी पढ़ें- ​खैनी मांगने के विवाद में गई पूर्व असम राइफल्स जवान की जान, बक्सर पहुंचा पार्थिव शरीर