प्रतीक पटनायक, धमतरी। छत्तीसगढ़ की धमतरी पुलिस को युवक से लूटपाट के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को दबोच लिया है और बाकी अन्य आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। यह पूरा मामला कुरूद थाना क्षेत्र का है। इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है।
पढ़िए पूरी खबर
जानकारी के मुताबिक, विमल धृतलहरे नाम का युवक अपनी स्कूटी से किसी काम के सिलसिले में निकला था। मंदरौद के पास रास्ते की थकान मिटाने के लिए रूका ही था कि उतने में एक कार वहां आकर रुकी, जिसमें से तीन नकाबपोश बदमाश बाहर निकले और उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। मारपीट के बाद आरोपी युवक से करीब 9 हजार रुपये नगद, मोबाइल फोन और स्कूटी लूटकर फरार हो गए।

एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी
घटना की खबर मिलते ही कुरूद थाना पुलिस हरकत में आई और मौका ए वारदात पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू की। पुलिस ने जब आस पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, तो एक आरोपी पुलिस के शिकंजे में आ गया जबकि बाकी बदमाशों की तलाश जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


