हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बार फिर बीच सड़क पर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक को महिला और आसपास मौजूद लोग घेरकर पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि युवक पर एक बच्चे से छेड़छाड़ करने का आरोप है। हालांकि, इस पूरे मामले में अब तक पुलिस के पास कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।बताया जा रहा है कि घटना एमआईजी थाना क्षेत्र स्थित आस्था टॉकीज के पास की है।
READ MORE: साइबर ठगी का नया पैतरा: कैंटोनमेंट बोर्ड के नाम पर उद्योगपतियों को भेजे जा रहे फर्जी परचेज ऑर्डर
वायरल वीडियो में महिला युवक के कपड़े उतरवाकर उसकी पिटाई करती नजर आ रही है। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो जाते हैं, लेकिन किसी के द्वारा पुलिस को तत्काल सूचना दिए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो के साथ कई तरह के दावे भी किए जा रहे हैं, लेकिन पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। ऐसे में वायरल वीडियो के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
READ MORE: जबलपुर में बड़ा हादसा: देखते ही देखते भरभराकर गिरी 4 मंजिला बिल्डिंग, बाजार बंद होने से बची सैकड़ों जान
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो कब का है, इसमें दिख रहा युवक कौन है, उस पर लगाए जा रहे आरोप कितने सही हैं और मारपीट किन परिस्थितियों में हुई। यदि जांच में किसी तरह की आपराधिक घटना या कानून हाथ में लेने की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना एक बार फिर कई सवाल खड़े करती है। यदि किसी व्यक्ति पर गंभीर आरोप हैं तो उसकी जांच और कार्रवाई का अधिकार पुलिस और कानून को है। बीच सड़क पर किसी की पिटाई करना और कानून अपने हाथ में लेना भी अपराध की श्रेणी में आता है।फिलहाल एमआईजी थाना पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की पुष्टि और संबंधित लोगों की पहचान के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

