अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। जिला मुख्यालय सासाराम के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तकिया मोहल्ले में आज गुरुवार (16 अप्रैल) की सुबह एक व्यक्ति की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक व्यक्ति की पहचान 40 वर्षीय आदिल अली के रूप में हुई है, जो सासाराम नगर थाना क्षेत्र के शेरगंज मोहल्ला निवासी अकबर अली के पुत्र थे। आदिल की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
पंडाल खोलने के दौरान हादसा
मिली जानकारी के अनुसार मृतक आदिल अली टेंट पंडाल का व्यवसाय करते थे। बीती रात तकिया मोहल्ले में आयोजित एक शादी समारोह के बाद गुरुवार की सुबह वे पंडाल खोल रहे थे, तभी लोहे की पाइप ऊपर से गुजर रहे नंगे तार के संपर्क में आ गई, जिसकी चपेट में आने से वह बुरी तरह झूलस गए।
घटा के बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से तत्काल उन्हें सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों के काफी प्रयास के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। इधर लोगों ने बिजली के नंगे तार को लेकर भी विभाग के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
सीपीआर के बाद भी नहीं बची जान
मामले में सदर अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि, जब घायल को सदर अस्पताल लाया गया, तो उसकी सांसे चल रही थी, लेकिन अन्य लक्षण दिखाई नहीं पड़ रहे थे। चिकित्सक ने बताया कि, सीपीआर आदि देकर बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
वहीं, घटना की सूचना मिलेत ही मौक पर पहुंची सासाराम नगर थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार यूडी केस दर्ज कर मामले में अग्रिम कार्रवाई चल रही है।
ये भी पढ़ें- शादी से पहले युवक ने की खुदकुशी, खौफनाक कदम उठाने से पहले होने वाली पत्नी से फोन पर हुई थी बात
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

