Bihar Crime: बिहार के वैशाली जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। दरअसल यहां एक युवक ने अपनी शादी से पहले ही खुदकुशी कर ली। हैरानी की बात यह है कि आत्महत्या करने से पहले उसने अपनी होने वाली पत्नी से घंटों फोन पर बात की थी। पूरा मामला जिले के भगवानपुर प्रखंड स्थित प्रतापटांड पश्चिमी गांव की बताई जा रही है।
पंखे के सहारे लटका मिला शव
मृतक युवक की पहचान बिट्टू कुमार के रूप में हुई है, जिसका शव उसके कमरे में पंखे के सहारे लटका हुआ मिला। घटना के बाद से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए उसे सदर अस्पताल भेज दिया। युवक की मौत के बाद से शादी वाले घर में मातम का माहौल छाया हुआ है।
7 मई को होनी थी युवक की शादी
मिली जानकारी के अनुसार मृतक बिट्टू कुमार की शादी अगले महीने की 7 मई को होनी थी। शादी से पहले तिलक और फलदान की रस्में पूरी हो चुकी थीं और लड़का व लड़की दोनों पक्षों की ओर से शादी की तैयारियां जोरों-शोर से चल रही थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों (युवक और मंगेतर) के बीच रोजाना फोन पर बात भी होती थी।
घटना वाली रात भी युवक और उसकी होने वाली पत्नी के बीच बातचीत हो रही थी। हालांकि इस दौरान ऐसा क्या हुआ की बिट्टू कुमार ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली? इसे लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है। घटना का सबसे दुखद पहलू यह है कि मृतक बिट्टू घर का इकलौता बेटा था। पेशे से वह लोहा वेल्डिंग का काम करता था। उसकी एक बहन है।
छानबीन में जुटी पुलिस
घटना को लेकर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सत्यार्थी ने बताया कि, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि, परिजनों की ओर से अब तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
ये भी पढ़ें- भीषण सड़क हादसा में ट्रक की टक्कर से बस पलटी, 24 घायल, 8 की हालत नाजुक
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

