सोनीपत। जिले के बड़वासनी गांव में आपसी विवाद के दौरान एक युवक को गोली मार दी गई। घटना में बड़वासनी निवासी अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद परिजन और ग्रामीणों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

कहासुनी के बाद चली गोली
पुलिस के मुताबिक, 16 अगस्त की रात करीब 10:15 बजे गांव की कश्यप चौपाल के पास मयूरा की किराना दुकान के सामने कुछ ग्रामीणों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और गोली चला दी गई।
गोली अनिल की छाती के पास लगी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास लगे CCTV कैमरों में घटना से जुड़े कुछ फुटेज सामने आने की बात कही जा रही है।
हालत गंभीर होने पर PGI रेफर
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण अनिल को अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज खानपुर रेफर कर दिया।
वहां से अनिल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक PGI रेफर किया गया है। परिवार ने घटना के बाद डर का माहौल होने की बात कही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
CCTV फुटेज और साक्ष्यों की जांच
पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। अब घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस मौके से मिले अन्य साक्ष्यों के आधार पर भी जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि गोली चलाने वाले आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जरूरी कार्रवाई की जा रही है। मामले में जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

