अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। सासाराम से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां नोखा थाना क्षेत्र के लेवडा पूरब टोला में 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने नशे की हालत में अपना ही गला रेत लिया। युवक की पहचान स्थानीय मोहित कुमार के रूप में हुई, जो नशे का आदी बताया जा रहा है और नशे की हालत में ही उसने धारदार हथियार से अपना गला को रेत लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
नशे का आदी बताया जा रहा युवक
मिली जानकारी के अनुसार कई साल पहले उसकी इसी तरह की हरकतों से तंग आकर मोहित की पत्नी भी उसे छोड़ कर चली गई थी। बताया जाता है कि मंगलवार की देर शाम उसने धारदार हथियार से अपना ही गला रेत लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर किया
मोहित की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। जिसको देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। इलाज करने वाले चिकित्सक डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि, युवक के गले पर काफी गंभीर जख्म है। घायल के पड़ोसी का कहना है कि नशे की हालत में वह आए दिन अपने परिवार में लोगों से विवाद करता रहता है।
ये भी पढ़ें- मां की दी मिठाई-समोसे खाने के बाद मदरसे में बेहोश हुईं 4 छात्राएं, एक की मौत, जांच के आदेश



