संजय विश्वकर्मा/ धर्मेंद्र यादव, उमरिया/निवाड़ी। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का सितम जारी है। बढ़ते तापमान के बीच प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आगजनी की बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। उमरिया जिले में जहां एक चलती कार धू-धू कर जल उठी, वहीं निवाड़ी में एक मोबाइल दुकान में आग लगने से भारी नुकसान हुआ है।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पास कार बनी आग का गोला
उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम मझौली के पास ताला रोड पर एक चलती कार अचानक आग के गोले में तब्दील हो गई।
बाल-बाल बचे यात्री
जानकारी के मुताबिक कार सवार मानपुर से चिल्हारी की ओर जा रहे थे। रास्ते में ड्राइवर ने बोनट से धुआं उठता देखा और तुरंत गाड़ी रोक दी। जिसके बाद समय रहते कार में सवार 3 से 4 लोग तुरंत नीते उतर आए। उनके उतरते ही आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।

निवाड़ी में मोबाइल दुकान में भीषण आग, मची अफरा-तफरी
दूसरी घटना निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर बस स्टैंड की है, जहां स्थित बालाजी मोबाइल दुकान में देर रात भीषण आग लग गई।
हजारों का नुकसान
आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे हजारों रुपये के मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गए। जानकारी के मुताबिक दुकान से धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत मोर्चा संभाला। दुकान का ताला तोड़कर पानी डालकर आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट पाया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

