शिखिल ब्यौहार, भोपाल/नईदिल्ली। मध्यप्रदेश में अधिकारी- मंत्रियों की लड़ाई दिल्ली केंद्र सरकार तक पहुंच गई है। मामले को लेकर केंद्र सरकार के DOPT के डिप्टी सेक्रेटरी जीके रजनीश ने सीएस को पत्र लिखा है। मध्यप्रदेश के अलावा सभी राज्यों के सीएस (CS) को भी पत्र लिखा है।

चार महीने में दूसरी बार चेतावनी

जीके रजनीश ने नेताओं के पक्ष में मुख्य सचिव अनुराग जैन को पत्र लिखा है। चार महीने में दूसरी बार चेतावनी, पहले भी पत्र लिख चुके है। पत्र में लिखा- अधिकारियों को सांसदों और विधायकों के साथ व्यवहार का तरीका सिखाइए। केंद्र ने कहा- अधिकारियों को तय प्रोटोकॉल का पालन हर हाल में करना होगा। सरकार ने चेतावनी दी है कि जनप्रतिनिधियों के पत्रों का समय पर और विनम्र जवाब देना अनिवार्य है। बार-बार आ रही शिकायतों को केंद्र ने गंभीर संकेत मानते हुए राज्य सरकार से जवाब भी मांगा है।

सीएम डॉ मोहन का बयान

मामले पर सीएम डॉ मोहन यादव का बयान भी सामने आया है। कहा- यह पत्र हर साल आता है। यह सामान्य सिस्टम है। जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों के साथ तालमेल रखें, कैसे जन सेवा करें, अपना-अपना काम सब करें और मैं अपील भी करूंगा इस भाव को बनाए रखें।

राज्य परिवहन प्राधिकरण दफ्तर ट्रांसफर का मामला पहुंचा हाइकोर्टः प्रमुख सचिव, एडिशनल चीफ सेक्रेटरी,

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m