सोनू वर्मा, नूंह। जिले के पुन्हाना शहर थाना पुलिस ने एक तत्परता का परिचय देते हुए चोरी की घटना का खुलासा किया है। 29 अप्रैल को वार्ड नंबर 7 पुन्हाना निवासी असगर पुत्र मुरमल ने अपनी सफेद रंग की मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में तुरंत एक टीम गठित की गई और क्षेत्र में नाकाबंदी कर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान पुलिस ने कोट निवासी नाजीम उर्फ नज्जू पुत्र ममरेज थाना बहीन, जिला पलवल को काबू कर लिया। उसके कब्जे से चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया ।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नूंह पुलिस द्वारा चलाए जा रहे यातायात नियमों के पालन और वाहन चेकिंग अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है।
- पुन्हाना पुलिस ने चोरी का खुलासा किया, मोटरसाइकिल समेत आरोपी गिरफ्तार
- Jaipur News: सावधान! आपके घर में छिपा हो सकता है अपराधी, पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया तो मकान मालिक पर होगी FIR
- खबर का असर : दिव्यांग दुलमा के घर लगा नल, लेकिन गांव अब भी प्यासा
- Breaking News: मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पेश किया गया विश्वास प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित
- कुंभ मेला 2027: CM धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 1252 करोड़ की दी स्वीकृति

