आशुतोष तिवारी, जगदलपुर। बस्तर में एक बार फिर लल्लूराम डॉट कॉम की खबर का बड़ा असर हुआ है। जामगुड़ा पंचायत की दर्दनाक तस्वीर ने इंसानियत को झकझोर दिया था। दिव्यांग महिला दुलमा कश्यप जो घुटनों के बल रेंगकर पानी लाने को मजबूर थी, उसकी पीड़ा को लल्लूराम डॉट कॉम ने दिखाया तो सिस्टम हरकत में आया।

इस मामले में प्रशासन ने संज्ञान लिया है और दुलमा कश्यप के घर पर नल कनेक्शन लगाया, लेकिन सवाल यहीं खत्म नहीं होता, क्योंकि जामगुड़ा गांव की हकीकत अब भी अधूरी है। जहां एक तरफ दुलमा के घर पानी पहुंचा वहीं पूरे गांव के बाकी ग्रामीण आज भी पानी के लिए जूझ रहे हैं। यानी खबर का असर सिर्फ एक घर तक सीमित रह गया जबकि जरूरत पूरे गांव को राहत देने की है।

narayana

जगदलपुर शहर में एक ओर भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कई इलाकों में पानी की किल्लत है तो वहीं दूसरी ओर लाल चर्च, अग्रसेन चौक और सिटी कोतवाली के पास पाइपलाइन फूट गई, जिससे हजारों लीटर पीने का पानी सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा है। इस पाइप लाइन से शहर के कई हिस्सों में पानी की सप्लाई होती है। स्थानीय रहवासियों के मुताबिक, पाइपलाइन कई घंटों से क्षतिग्रस्त है। लगातार पानी बह रहा है। लोगों ने संबंधित विभाग को इसकी सूचना भी दी है, लेकिन देर तक कोई मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ।

नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा का कहना है कि अमृत मिशन योजना के तहत बिछी पाइप लाइन की टेस्टिंग चल रही है। एकाध जगह पाइप लाइन फूटी है, जिसे सुधारा जा रहा है।

प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे अफसर-नेता

इधर, शहर की जल व्यवस्था को लेकर अमृत मिशन योजना के तहत नयामुंडा स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का महापौर संजय पांडे, निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा समेत अन्य ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लांट की कार्यप्रणाली, जल शुद्धिकरण की गुणवत्ता और वितरण व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया।

शुद्ध पेयजल आपूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता : महापौर

महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिए कि शहरवासियों को स्वच्छ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने प्लांट के नियमित मेंटेनेंस, तकनीकी मानकों के पालन और जल आपूर्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही यह भी कहा कि जलापूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H