अजय सैनी, भिवानी: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) अभ्यार्थियों ने बॉयोमैट्रिक मिसमैच होने के चलते भिवानी स्थित हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का घेराव किया। इस दौरान अभ्यार्थियों ने कहा कि वे बार-बार शिक्षा बोर्ड के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन उनकी बॉयोमैट्रिक नहीं हो पा रही।
इसलिए करीब 3-4 हजार अभ्यार्थियों का रिजल्ट भी रुका हुआ है। शिक्षा बोर्ड द्वारा बॉयोमैट्रिक के लिए 8 व 9 जून का समय दिया गया है। जब वे आज फिर पहुंचे तो उनकी बॉयोमैट्रिक मिसमैच रही।
जिसके चलते अभ्यार्थियों में रोष है और शिक्षा बोर्ड का घेराव किया। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा। इस दौरान हरियाणा के विभिन्न जिलों के अलावा पंजाब, यूपी, गुजरात व चंडीगढ़ से अभ्यार्थी पहुंचे थे। एचटेट अभ्यर्थियों की परेशानी का निदान करने के लिए शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों द्वारा फिलहाल चुप्पी साधी हुई है।
