सुशीला देवी, गुरुग्राम। निवेश के नाम पर 1.09 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में गुरुग्राम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना साइबर अपराध दक्षिण की टीम ने उस आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसने साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराया था। आरोपी की पहचान पराग जोशी निवासी गणेश नगर, कलवार रोड, जयपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर 2025 को एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि स्टॉक मार्केट में निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा देकर उससे करीब 1 करोड़ 9 लाख रुपये की ठगी की गई। जांच के दौरान पुलिस ने साइबर ठगी की रकम के ट्रांजेक्शन की कड़ी जोड़ते हुए पराग जोशी को 1 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ने एक निजी कंपनी के नाम पर बैंक खाता खुलवाया था। इसी खाते में ठगी की रकम में से करीब 12 लाख रुपये आए थे। आरोपी ने यह बैंक खाता साइबर ठगी में शामिल दूसरे आरोपी को 1.20 लाख रुपये लेकर उपलब्ध कराया था।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। अब उससे गिरोह के अन्य सदस्यों, बैंक खातों और ठगी के नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है। गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जा सकती है।
- पटना के बाढ़ में महिला की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति पर लगाए प्रताड़ित करने के आरोप, ससुराल पक्ष फरार
- Gold Silver Price Today : सोने-चांदी के दाम में गिरावट, MCX पर चांदी 2,000 रुपए टूटी, जानिए आज के रेट ?
- ‘कहीं नहीं जाएंगे मोदी जी…’ बुर्के में पहुंचीं कई महिलाएं, बीजेपी की यात्रा में दिखा अनोखा नजारा!
- ट्रंप की करारी हार पर CJP ने लिए मजेः यूएस मिडटर्म चुनाव में हारे तो अभिजीत दीपके बोले- ‘ज्ञानेश कुमार साथ होते तो…’
- Crude Oil Price Today : कच्चा तेल 104 डॉलर के पार, अमेरिका-ईरान तनाव से फिर बढ़े दाम, जानिए 12 शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट

