बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं. भारत और बेल्जियम के बीच डिफेंस सेक्टर में सहयोग को लेकर कई बड़े समझौते हुए हैं. प्रधानमंत्री मोदी और बेल्जियम के पीएम डी बीवर ने द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर व्यापक चर्चा की, जिसमें रक्षा, व्यापार और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में 10 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए. इनमें हथियारों के साथ-साथ ड्रोन, समुद्री सुरक्षा, माइन्स हटाने वाली तकनीक, रडार, गोला-बारूद और दूसरे डिफेंस सिस्टम शामिल हैं.

दोनों नेताओं ने कई समझौतों पर हस्ताक्षर करके रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की. इस सहयोग की सबसे बड़ी बात यह है कि दोनों देशों की कंपनियां भारत में मिलकर तकनीक विकसित करने और उत्पादन बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

बेल्जियम के प्रधानमंत्री के साथ 15 रक्षा कंपनियों का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है. सबसे बड़ी बात यह है कि भारत और बेल्जियम के बीच रक्षा सहयोग केवल राजनीतिक वार्ता तक सीमित नहीं रहने वाला है. बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर और शीर्ष रक्षा कंपनियों के उच्चस्तरीय डेलिगेशन की मौजूदगी में दोनों देश 10 बड़े रक्षा समझौतों पर मुहर लगाने जा रहे हैं. 

इनमें हथियारों के साथ-साथ ड्रोन, समुद्री सुरक्षा, माइन्स हटाने वाली तकनीक, रडार, गोला-बारूद और दूसरे डिफेंस सिस्टम शामिल हैं. जोरावर टैंक की 3105 टरेट, 70mm रॉकेट, समुद्री माइन्स हटाने की तकनीक और सालाना 10 करोड़ राउंड बनाने की योजना पर जोर दिया गया है.

दोनों देशों की कंपनियां भारत में मिलकर तकनीक विकसित करने और उत्पादन बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. इससे भारत की घरेलू डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग को भी फायदा मिल सकता है.

भारत और बेल्जियम के बीच अभी 13 अरब डालर का कारोबार होता है. दोनों देशों के बीच अभी ज्यादातर कारोबार हीरे व महंगे जवाहरात का होता है, लेकिन गुरुवार की वार्ता में इसे ज्यादा व्यापक बनाने पर सहमति बनी.

दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच बैठक से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बेल्जियम के रक्षा मंत्री थियो फ्रैंकेन के बीच बैठक हुई। अधिकारियों ने बताया कि राजनाथ ने बेल्जियम के रक्षा मंत्री के समक्ष स्पष्ट कहा कि उन्हें इस बात का ख्याल रखना होगा कि रक्षा क्षेत्र से जुड़ी संवेदनशील प्रौद्योगिकी पाकिस्तान को हस्तांतरित न हो.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m