Balochistan Liberation Army Attacks On Pakistan Army: इस वक्त की बड़ी खबर भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान से आई है। पाकिस्तान के बलूचिस्तान (Balochistan) में पाकिस्तानी सेना पर बलूच लड़ाकों ने बड़ा हमला किया है। बीएलए (BLA) ने दो हमलों में 25 पाक सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया। साथ ही हथियार भी लूट लिए। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने बयान जारी कर कहा कि 3 सितंबर को हुए दो हमलों में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के 25 जवान मारे गए।

इन हमलों में 25 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों के मारे जाने के BLA के दावे की फिलहाल पाकिस्तानी अधिकारियों या किसी स्वतंत्र स्रोत से पुष्टि नहीं हुई है। ये दावा सिर्फ बीएलए की तरफ से किया गया है।

बलोच लिबरेशन आर्मी यानी बीएलए (BLA) के मुताबिक पहला हमला जियारत क्रॉस के पास पाकिस्तानी सेना के एक काफिले को निशाना बनाकर किया गया। संगठन ने दावा किया कि उसके लड़ाकों ने काफिले की दो गाड़ियों को नष्ट कर दिया। इस हमले में 18 सुरक्षाकर्मी मारे गए। हमलावरों ने हथियार भी अपने कब्जे में ले लिए। दूसरा हमला सुराब के हाजीका इलाके में किया। BLA के मुताबिक यहां उसके एसटीओएस ने रिमोट कंट्रोल से संचालित वाहन में विस्फोट कियाष इस हमले में सात सुरक्षाकर्मियों के मारे जाने का दावा किया। BLA ने जियारत क्रॉस पर हुए हमले में अपने फतेह स्क्वाड के शामिल होने की बात कही है। संगठन ने दोनों हमलों की जिम्मेदारी भी ली है।

बलोचिस्तान में लगातार बढ़ रही हिंसा

बता दें कि बलोचिस्तान में अलगाववादी संगठन BLA लंबे समय से पाकिस्तानी सेना और सुरक्षा बलों के खिलाफ सशस्त्र अभियान चला रहा है। अगस्त 2026 में भी BLA ने 9 से 15 अगस्त के बीच आठ दिनों में 22 समन्वित हमले करने का दावा किया था। संगठन ने इन हमलों में 26 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों के मारे जाने की बात कही थी। अगस्त के अंत में मस्तुंग के पास एक सैन्य काफिले पर IED हमले को लेकर भी BLA ने 13 सैनिकों को मारने का दावा किया था। जबकि जुलाई 2026 में ग्वादर कोस्ट गार्ड कैंप पर आत्मघाती हमले में 30 से ज्यादा पैरामिलिट्री जवानों के मारे जाने का दावा किया था।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m