Russia-Ukraine Peace Talks: रूस और यूक्रेन के बीच साढ़े चार साल से जारी युद्ध को खत्म करने की कोशिशें अब एक बार फिर तेज होती दिख रही हैं। रूस और यूक्रेन शांति समझौते में भारत मध्यस्थता के लिए तैयार हो गया है। SCO Summit में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से युद्ध खत्म करने की अपील के तीन दिन बाद भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर यूक्रेन के दौरे पर पहुंचे हैं। एस जयशंकर ने रूस-यूक्रेन में शांति की पहल के लिए मध्यस्थता की पेशकेश की है। वहीं पीएम मोदी की अपील के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) भी एक्टिव हो गए हैं।
पीएम मोदी की पुतिन से बातचीत के बाद यूक्रेन में शांति कोशिशों पर नई हलचल शुरू हो गई है। अमेरिकी वार्ताकार कीव और मॉस्को जाने वाले हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इसे अहम बताया है। जबकि रूस ने स्थायी शांति की बात करते हुए बातचीत के लिए तैयार हो गया है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया कि रूस के साथ संभावित शांति समझौते का रास्ता निकालने की कोशिश कर रहे अमेरिकी वार्ताकार आने वाले दिनों में यूक्रेन और रूस का दौरा कर सकते हैं। जेलेंस्की ने अपने एक वीडियो संबोधन में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के प्रतिनिधियों के यूक्रेन आने की शुरुआती तारीखें तय हैं। उन्होंने बताया कि अमेरिकी प्रतिनिधियों की मॉस्को और कीव दोनों जगह बैठक होनी है। जेलेंस्की ने कहा कि आने वाले दिनों में होने वाली इन बैठकों का काफी महत्व है।
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से की थी जंग खत्म करने की अपील
बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन जंग को लेकर सीधी बातचीत की थी। किर्गिस्तान के बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ समिट के दौरान दोनों नेताओं की द्विपक्षीय मुलाकात हुई थी।इस दौरान पीएम मोदी ने जंग के मानवीय असर का जिक्र करते हुए कहा कि हमेशा जारी रहने वाली जंग मानवता को पीछे ले जाती है। उन्होंने दुनिया से ‘कभी न खत्म होने वाली जंग’ से निकलकर युद्ध को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की थी। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि किसी समस्या का समाधान युद्ध के मैदान में नहीं निकाला जा सकता। भारत ने कूटनीतिक और शांतिपूर्ण समाधान के प्रयासों में अपना समर्थन जारी रखने की बात भी कही।

पीएम मोदी की अपील के बाद पुतिन जंग खत्म करने को तैयार
पीएम मोदी की अपील के बाद पुतिन ने भी सार्वजनिक तौर पर शांति को लेकर अपनी स्थिति रखी थी। पुतिन ने कहा कि रूस जंग को खत्म करने और अस्थायी युद्धविराम के बजाय स्थायी शांति बनाने के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि मॉस्को उन सभी पक्षों के साथ बातचीत के लिए तैयार है, जो शांति प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं। हालांकि, रूस की तरफ से यह भी स्पष्ट किया गया है कि किसी भी समाधान में उसके मूल रणनीतिक हितों को ध्यान में रखना होगा। अब जेलेंस्की की तरफ से अमेरिकी वार्ताकारों के कीव और मॉस्को दौरे की जानकारी सामने आने के बाद शांति की कोशिशों को लेकर नई हलचल शुरू हो गई है।
भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर यूक्रेन के दौरे पर पहुंचे
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष और तनाव के दौरान गुरुवार (3 सितंबर, 2026) को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की। राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि अगर युद्ध खत्म करने में भारत मदद कर सकता है, तो हम तैयार है। इसके बाद सोशल मीडिया पोस्ट में जेलेंस्की ने दावा किया कि भारतीय डेलिगेशन के कीव दौरे के दौरान रूस ने ड्रोन अटैक किया। इसके बाद उन्होंने रूसी ड्रोन अटैक से भारतीय डेलिगेशन को सुरक्षित रखने का दावा भी किया। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष और तनाव को खत्म करने के लिए भारत की तरफ से मदद की पेशकश की है।
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



