सतीश सिंह, लखनऊ. तैनाती स्थल पर लगातार ड्यूटी से गायब रहने और चिकित्सीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के आरोप में शासन ने डॉक्टरों पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर विभाग ने 26 डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया है. जबकि 9 डॉक्टरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

जिन डॉक्टरों पर कार्रवाई की गई है, उनको लेकर लंबे समय से तैनाती स्थल पर अनुपस्थित रहने की शिकायत मिल रही थी. जिसके बाद विभागीय स्तर पर हुई जांच में शिकायत की पुष्टि के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. कार्रवाई की जद में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), जिला अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में तैनात चिकित्सक शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें : ‘मॉडल’ नाम का, हाल बदहाल! एकलव्य विद्यालय के छात्र 120 किमी दूरी तय कर क्यों पहुंचे DM दफ्तर? जानिए अंदर की कहानी

इन डॉक्टरों की हुई बर्खास्तगी

बर्खास्त किए गए डॉक्टरों में फिरोजाबाद के कायमगंज सीएचसी के डॉ. स्वदेश कुमार, अलीगढ़ के डॉ. वीरेंद्र सिंह, गाजीपुर के स्त्री रोग विभाग की डॉ. स्वाती विश्वकर्मा, हरदोई के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. बृजेश यादव, महोबा के ईएनटी सर्जन डॉ. ईशान दीक्षित, बुलंदशहर की डॉ. स्वाती आनंद और लखनऊ सिविल हॉस्पिटल के डॉ. मनोज कुमार चौरसिया शामिल हैं.

इसके अलावा हरदोई के बावन पीएचसी के डॉ. मो. उताउर रहमान, भटपुर पीएचसी के डॉ. मनीष खन्ना, बलरामपुर के डॉ. अक्षय लेले, मथुरा के गोवर्धन सीएचसी के जनरल सर्जन डॉ. राकेश फौजदार, मीरजापुर के जनरल सर्जन डॉ. नरेंद्र कुमार जायसवाल, झांसी के बबीना सीएचसी की डॉ. निशा बुंदेला और गाजीपुर के डॉ. अचल सिंह पर भी बर्खास्तगी की कार्रवाई हुई है.

इसे भी पढ़ें : लापरवाही बर्दाश्त नहीं! कौशाम्बी हादसे के बाद डीएम का हंटर, एक झटके में 9 राजस्व कर्मी निलंबित, फायर अफसरों पर भी गिरी गाज

बरेली के डॉ. शशांक वर्मा, गोरखपुर के ब्रह्मपुर पीएचसी के डॉ. विशाल कुमार सिंह, सहारनपुर के गंगोह सीएचसी के डॉ. इन्द्रजीत सिंह, मुरादाबाद के डॉ. मोहम्मद शबाब खान, चंदौली के डॉ. राजेश कुमार सिंह, मुरादाबाद के डॉ. मुजफ्फर अली, मैनपुरी के डॉ. कृष्ण मुरारी द्विवेदी, मुरादाबाद के डॉ. फरयाद हुसैन, मऊ के डॉ. तनवीर फरीदी, सुलतानपुर के लोकनाथपुर पीएचसी के डॉ. आशुतोष शुक्ला, अमनाईकपुर पीएचसी के डॉ. सुशील कुमार खरवार और मुजफ्फरनगर के डॉ. कुंवर विक्रांत को भी बर्खास्त किया गया है.

नौ डॉक्टरों पर विभागीय कार्रवाई

विभाग ने नौ डॉक्टरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं. इनमें इटावा के उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीनिवास यादव, रामपुर के डॉ. केके चहल, मेरठ की डॉ. संगीता चोपड़ा, बदायूं के कादरचौक सीएचसी के डॉ. अवधेश राठौर, भदोही के डॉ. संतोष चक, बलरामपुर के डॉ. सुमित कुमार, भदोही के डॉ. धीरज प्रकाश, गौतमबुद्ध नगर के अरविन्द मलिक और डॉ. असद शामिल हैं.