हूती विद्रोहियों और यमन की सरकारी सेना के बीच तनाव बहुत ही ज्यादा बढ़ गया है. यमन की सेना ने हूती ठिकानों पर 1,000 से ज्यादा हमलों का ऐलान किया. सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने ‘Yemen Dawn’ ऑपरेशन में 100 लड़ाकू विमान शामिल होने और 324 अहम ठिकाने तबाह करने का दावा किया है. अब यमन की सेना ने बाब अल-मन्देब स्ट्रेट पर कब्ज़े का दावा किया है.

यमन के राष्ट्रपति रशद मोहम्मद अल-अलीमी ने हूतियों के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू करने का ऐलान किया है. राष्ट्रपति रशद मोहम्मद ने देश के बाकी इलाकों पर हूतियों के कंट्रोल को वापस पाने के लिए मिलिट्री ऑपरेशन शुरू करने की घोषणा की. 

यमन के हूती विद्रोहियों के खिलाफ सऊदी अरब समर्थित यमन की सरकारी सेना ने भी कार्रवाई तेज़ कर दी है. पिछले कुछ दिनों में यमन की सेना ने न सिर्फ हूतियों के हमलों को नाकाम किया है, बल्कि उनके खिलाफ हमले भी तेज़ कर दिए हैं.

अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त यमनी सरकार की सेना ने ईरान समर्थित हूतियों के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान शुरू किया है. यमनी सरकारी बलों का दावा है कि उन्होंने धुबाब एयरपोर्ट पर कब्जा कर लिया है. यमनी सेना ने इस अभियान को ‘डॉन ऑफ यमन’ नाम दिया है और उसका सबसे बड़ा लक्ष्य रणनीतिक बाब अल-मंदेब स्ट्रेट पर नियंत्रण हासिल करना बताया जा रहा है.

गठबंधन के मुताबिक, ऑपरेशन शुरू होने के बाद से 324 अहम ठिकानों को तबाह किया जा चुका है. उधर हूतियों का दावा है कि पिछले 24 घंटे में सऊदी अरब ने उनके कब्जे वाले इलाकों में 106 हवाई और मिसाइल हमले किए हैं. सऊदी नेतृत्व वाला गठबंधन यमनी सेना को जमीन पर एयर कवर दे रहा है और बाब अल-मंदेब के लिए हवाई सुरक्षा भी उपलब्ध करा रहा है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m