Punjab Desk, अमृतसर। पंजाब में आपराधिक मामलों में कमी लाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार प्रयासरत है। इस कड़ी में पुलिस में भर्ती को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को और मजबूत करने के लिए पंजाब की भगवंत मान सरकार ने पंजाब पुलिस में 10,000 नई पोस्ट भरने का ऐलान किया है। यह ऐलान पंजाब सी.एम. द्वारा फिल्लौर में महाराजा रणजीत सिंह पुलिस एकेडमी में पहली ‘S.H.O. मिलनी’ के दौरान किया गया।
आपको बता दें कि पंजाब नशे के खिलाफ अंतिम और निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है और पुलिस को कानून के दायरे में हर जायज कार्रवाई करने को कहा गया है। ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ मुहिम अब लोक-लहर बन गई है। पुलिस विभाग को जल्द ही 450 A.S.I. की सीधी भर्ती के अलावा ट्रेनिंग ले रहे करीब 3400 नए जवान मिलेंगे।
इसके साथ ही जानकारी मिली है कि अगले वित्त वर्ष में 10,000 और पोस्ट के लिए विज्ञापन देने का प्लान है। यह भर्ती पूरी तरह से पारदर्शी होगी और बिना किसी सिफारिश या पक्षपात के की जाएगी। पंजाब सरकार N.D.P.S. एक्ट को और सख्त बनाने के लिए केंद्र से बातचीत कर रही है।
मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
आपको बता दें कि पंजाब में बढ़ते अपराध को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवत मान ने अपराधियों के खिलाफ पुलिस विभाग को मुहिम छेड़ने के निर्देश दिए हैं। पंजाब के सभी जिलों में और ग्रामीण इलाकों में भी सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ यह कोशिश की जा रही है कि यहां पर पनप रहे अपराध को जल्द से जल्द रोका जाए नशे के खिलाफ नकेल कसी जा रही है। वहीं दूसरी ओर गैंगस्टर की चल रही गुंडागर्दी को भी रोकने के लिए लगातार विदेश से गैंगस्टर को डिपोर्ट किया जा रहा है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

