कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में डुमना एयरपोर्ट के पास स्थित गधेरी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक जर्जर पुराने मकान को तोड़ने के बाद खुदाई के दौरान मोर्टार बम मिला। बताया जा रहा है कि बम का वजन करीब 12 किलो है।

READ MORE: महू में गोवंश के अवशेष मिलने से हंगामा: पत्थरबाजी की सूचना के बाद थाने का घेराव, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग 

सूचना मिलते ही पुलिस, बम स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में यह मोर्टार बम काफी पुराना बताया जा रहा है, हालांकि इसकी वास्तविक उम्र और स्थिति का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

READ MORE: महाकाल के दरबार में उड़ी नियमों की धज्जियां: कपल ने सगाई कर बनाई रील, प्रोटोकॉल दर्शन व्यवस्था से की थी एंट्री

मामले की गंभीरता को देखते हुए जीसीएफ यानी गन कैरेज फैक्ट्री को भी सूचना दे दी गई है। अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह बम यहां कैसे पहुंचा और कब से जमीन में दबा हुआ था। फिलहाल पुलिस और विशेषज्ञ टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m