प्रदीप मालवीय, उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में एक बार फिर नियमों की धज्जियां उड़ाई गई हैं। मंदिर में प्रोटोकाल से प्रवेश करने वाले युवक-युवती ने मंदिर में एक दूसरे को रिंग पहनाई। इस दौरान इसका वीडियो भी बनाया। बताया जा रहा है कि पुजारी के जरिए प्रोटोकॉल दर्शन व्यवस्था से दोनों ने प्रवेश किया था। मंदिर में मोबाइल प्रतिबंधित होने के बाद भी रील बनवाने पर प्रबंधन को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

यह भी पढ़ें: महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र स्थित रेस्टोरेंट्स पर खाद्य विभाग का छापा: भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं को परोसा जा रहा था अमानक भोजन, भारी गंदगी मिलने पर हुई कार्रवाई

दरअसल, एक कपल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड की थी जिसमें वे महाकाल मंदिर स्थित गणेश मंडपम में एक दूसरे को अंगूठी पहनाकर सगाई की थी। युवक ने इसका वीडियो भी बनवाया और वायरल कर दिया। रील में एक-दूसरे का हाथ थामकर वे मंदिर में प्रवेश करते देखे गए। युवक ने लिखा, ‘महाकाल राजी तो क्या करेगा काजी।’ वीडियो के आग की तरह फैलते ही बवाल मच गया। 

यह भी पढ़ें: ट्विशा सुसाइड केस : CBI रिमांड पर भेजे गए पूर्व जज गिरिबाला सिंह और समर्थ, 5 दिन तक होगी कड़ी पूछताछ

मंदिर प्रबंधन ने युवक के इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो डिलीट करा दिया। साथ ही सहायक प्रशासक ने पुजारी के सहायक को प्रतिबंधित कर दिया। मंदिर समिति की आई टी शाखा ने CCTV फुटेज के आधार पर कार्रवाई की बात कही है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m