हेमंत शर्मा, महू (इंदौर)। महू के बंडाबस्ती क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बजरंग दल कार्यकर्ता और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले की जांच के दौरान क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। वहीं कुछ स्थानीय लोगों द्वारा पत्थरबाजी किए जाने की सूचना भी सामने आई है।
READ MORE: भूसे के मामूली विवाद में खूनी खेल: 3 लोगों ने युवक की बेरहमी से की पिटाई, इलाज के दौरान तोड़ा दम
घटना से नाराज बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए महू थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सूत्रों के अनुसार इमरान खटखट और उसके तीन साथियों पर गोवंश काटने का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि इमरान खटखट पर पूर्व में भी गोवंश से जुड़े मामलों सहित रासुका के तहत कार्रवाई हो चुकी है।
READ MORE: महाकाल के दरबार में उड़ी नियमों की धज्जियां: कपल ने सगाई कर बनाई रील, प्रोटोकॉल दर्शन व्यवस्था से की थी एंट्री
पुलिस ने पूरे मामले में इमरान खटखट, कादिर, हासिम और कल्ला के खिलाफ मध्य प्रदेश गोवंश प्रतिषेध अधिनियम के तहत नामजद एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने चार आरोपियों में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

