कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भूसे के मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। तीन लोगों ने एक युवक को इतनी बेरहमी से पीटा कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों ने गोला का मंदिर इलाके में शव रखकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
READ MORE: उमरिया में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 4 की मौत : 40 लोग घायल, मची चीख-पुकार
दरअसल घटना 20 मई की है। बृजराज पवैया भूसा लेने आया था। इसी दौरान काके, लिंका और मायाराम गुर्जर से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि तीनों ने बृजराज के साथ लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आज उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया,परिजनों का आरोप है कि गोला का मंदिर थाना पुलिस ने शुरुआत में आरोपियों पर ठोस कार्रवाई नहीं की।
READ MORE: कोचिंग के बहाने युवक से मिलने होटल गई नाबालिग: मां की डांट से बचने रची गैंगरेप की झूठी कहानी, ऐसे खुला राज
इसी से नाराज होकर आज मंदिर चौराहे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाइश दी। पुलिस ने बताया कि मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे की तलाश जारी है। एफआईआर में धाराएं भी बढ़ाई जा रही हैं। पुलिस ने निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया,जिसके बाद परिजन शांत हुए और जाम खोला गया।

