संजय विश्वकर्मा, उमरिया। Umaria Road Accident: मध्य प्रदेश के उमरिया में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 4 लोगों की मौत हो गई। करीब 40 लोग इस हादसे में घायल हुए हैं जिनका इलाज जारी है।
यह भी पढ़ें: लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: सिंगरौली के भ्रष्ट अफसर ने 5 हजार में बेचा ईमान, घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
उमरिया-अनूपपुर बॉर्डर पर यह बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, बड़ी संख्या में लोग पडनिया ग्राम से बिजौरा जा रहे थे। तभी तिवानी स्थित सनी धाम के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। हादसा इतना भयानक था कि 2 ने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं करीब 30 से 40 लोग इस हादसे में घायल हो गए।
यह भी पढ़ें: महिला तहसीलदार की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, जनसुनवाई में जहर खाने से युवक की मौत के बाद हुई थीं सस्पेंड
बड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान 2 लोगों ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम, स्वास्थ्य अमला और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पाली में प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं पुलिस इस हादसे की जांच में जुट गई है।

