चंकी बाजपेयी, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में कथित अपहरण और गैंगरेप की सनसनीखेज कहानी कुछ ही घंटों में झूठी निकली। तिलक नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग युवती कोचिंग जाने का कहकर घर से निकली थी, लेकिन वह अपने दोस्त के साथ शिप्रा थाना क्षेत्र के एक होटल पहुंच गई। देर होने पर घरवालों की डांट से बचने के लिए युवती ने अपने अपहरण और गैंगरेप की झूठी कहानी गढ़ दी।
READ MORE: पुणे पोर्श कांड: जमानत मिलते ही जश्न में डूबा आरोपी का परिवार, गले में नोटों की माला पहनकर किया डांस, वीडियो वायरल, भड़का पीड़ित परिवार
एडिशनल डीसीपी,अमरेंद्र सिंह ने बताया कि युवती ने पहले परिजनों को घटना बताई और फिर पुलिस से शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत एक्टिव हुई और जांच शुरू की। जांच के दौरान शिप्रा और तिलक नगर पुलिस ने मिलकर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की, जिसमें नाबालिग युवती के दोस्त अंश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
READ MORE: ‘साहब… मैं जिंदा हूं!’ जिस बेटी की हत्या के आरोप में 22 दिन से जेल में थे पिता-भाई, वह अचानक लौट आई, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
पूछताछ में सामने आया कि युवती अपनी मर्जी से दोस्त के साथ होटल गई थी और घर देर से पहुंचने के डर से उसने पूरी कहानी बनाई। इतना ही नहीं, कहानी को सच साबित करने के लिए युवती ने खुद अपने शरीर पर चोट के निशान तक बना लिए। हालांकि पुलिस जांच में साफ हो गया कि युवती के साथ किसी तरह की कोई आपराधिक घटना नहीं हुई। पुलिस ने कुछ ही घंटों में पूरे मामले का खुलासा कर दिया।

