12 May History : भारतीय और विश्व के इतिहास में 12 मई की तारीख को खास घटनाओं के लिए याद किया जाता है. आज ही के दिन राव जोधा ने जोधपुर की स्थापना की. वहीं स्पेसशिप लूना-5 चांद पर लैंडिंग से पहले क्रैश है. आइये जानते हैं इसके अलावा और क्या-क्या महत्वपूर्ण घटनाएं हुई.
12 May History : 12 मई की तारीख पर दर्ज हुई घटनाएं
1459: राव जोधा ने जोधपुर की स्थापना की.
1666: पुरंदर की संधि के तहत छत्रपति शिवाजी महाराज औरंगजेब से मिलने आगरा पहुंचे.
1784: पेरिस समझौता प्रभावी हुआ.
1820: नर्सिंग को सम्मानजनक पेशा बनाने वाली फ्लोरेंस नाइटिंगेल का इटली के फ्लोरेंस में जन्म हुआ.
1847: विलियम क्लेटन ने ओडोमीटर का आविष्कार किया.
1915: क्रांतिकारी रासबिहारी बोस ने जापानी नौका सानुकी मारू पर सवार होकर भारत छोड़ा.
1926: नॉर्थ पोल के ऊपर से पहली उड़ान, ये उड़ान नोर्ज नामक विमान से भरी गई थी.
1957: मिले मिग्लिया रेस में फेरारी की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई.
1965: इजरायल और पश्चिम जर्मनी ने राजनयिक संबंध शुरु करने के लिए पत्रों का आदान प्रदान किया.
1993: हिन्दी के जाने माने कवि शमशेर बहादुर सिंह का निधन.
1965: सोवियत स्पेसशिप लूना-5 चांद पर लैंडिंग से पहले क्रैश.
2002: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर फिदेल कास्त्रो के साथ बातचीत करने के लिए पांच दिन की यात्रा पर क्यूबा पहुंचे. कास्त्रो की 1959 क्रांति के बाद से क्यूबा की यात्रा करने वाले कार्टर अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने.
2008: चीन के सिचुआन में भूकंप से 87 हजार से अधिक लोगों की मौत. भूकंप से तीन लाख 74,643 लोग घायल हुए.
2008: जजों की बहाली के मामले पर कोई सहमति न बन पाने के कारण पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने साझा सरकार से हटने का फैसला किया.
2010: लीबिया में त्रिपोली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट अफ्रीकिया एयरवेज का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 104 लोगों में से 103 लोगों की मौत.
2015: नेपाल में भूकंप से 218 लोगों की मौत और 3500 से अधिक घायल.
2019: मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 1 रन से हराकर IPL का खिताब जीता.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

