Punjab Desk, चंडीगढ़। पंजाब में लगातार स्कूलों और सरकारी इमारत को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है. इन सभी के बीच में चंडीगढ़ में एक साथ 12 स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी मिलने से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है. जहां एक और स्कूल प्रशासन बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहा है। वही पुलिस की टीम ने सुरक्षा के लिहाज से जांच शुरू कर दी है.
आपको बता दें कि शहर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला लगातार बढ़ता नजर आ रहा है. पहले सेक्टर-56, सेक्टर-33डी, सेक्टर-19सी और सेक्टर-23 के सरकारी स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिलने की सूचना सामने आई थी.अब आठ अन्य स्कूलों को भी ईमेल के जरिए बम की धमकी मिलने की जानकारी मिली है. इनमें निजी और सरकारी, दोनों तरह के स्कूल शामिल बताए जा रहे हैं.
धमकी वाले ईमेल की सूचना के अनुसार, सेक्टर-46ए स्थित आशियाना स्कूल, मनीमाजरा का रिमिट स्कूल, सेक्टर-20डी का सरकारी स्कूल, सेक्टर-28 का सेंट सोल्जर्स स्कूल, सेक्टर-41सी का शिवालिक पब्लिक स्कूल, सेक्टर-26 का सेंट जॉन स्कूल, सेक्टर-37 का सेंट पीटरसन स्कूल और इसी सेक्टर का प्ले वे स्मार्ट स्कूल शामिल हैं. जैसे ही धमकी भरा मेल स्कूल में मिला तो इसकी जानकारी स्कूल वालों ने पुलिस विभाग को दी.
एक साथ 11 स्कूलों को टारगेट करने की खबर सामने आने के बाद पुलिस विभाग के लिए भी यह एक बड़ा टास्क बन गया कि वह एक ही समय में इतने जगहो पर सर्चिंग अभियान चला सकें, लेकिन इन सब के बीच पुलिस विभाग ने बिना समय गंवाए मौके पर तलाशी शुरू कर दी. अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि मेल एक ही आईडी से भेजा गया है कि अलग अलग लोगों ने अगल अलग स्कूल को टारगेट किया है.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

