मोहित भावसार, शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में वन्यजीवों की सामूहिक मौत का बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। जिले के कालापीपल क्षेत्र स्थित खरदौनकलां गांव के एक खेत में बने कुएं में गिरने से 13 हिरणों की मौत हो गई। कुएं में हिरणों के साथ एक कुत्ता भी मृत अवस्था में मिला। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
READ MORE: शराब माफियाओं का आतंक: रास्ता रोककर ठेकेदार और मुनीम को पीटा, गाड़ियों में की तोड़फोड़
जानकारी के अनुसार खेत मालिक किसान कीटनाशक का छिड़काव करने खेत पहुंचा था। इस दौरान कुएं से दुर्गंध आने पर उसने अंदर झांककर देखा तो उसमें कई हिरणों के शव दिखाई दिए। सूचना मिलते ही वन विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हिरणों का झुंड आवारा कुत्ते से बचने के लिए तेजी से भाग रहा था। इसी दौरान सभी हिरण खुले कुएं में गिर गए। उनका पीछा कर रहा कुत्ता भी कुएं में गिरने से मर गया।
READ MORE: हाथ में सलाइन, फिर भी वार्ड से बाहर आया मरीज; खंडवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
वन विभाग के मुताबिक मृत हिरणों में चार नर और नौ मादा शामिल हैं। शव सड़-गल चुके थे, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यह घटना एक से दो दिन पहले हुई होगी। मौके पर पंचनामा तैयार करने के बाद वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित प्राणी होने के कारण नायब तहसीलदार की मौजूदगी में सभी हिरणों का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद नियमानुसार मौके पर ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

