13 July 2026 Rashifal : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर राशि का स्वामी ग्रह उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है. कुछ राशि के जातकों के लिए आज यानी 13 जुलाई का दिन काफी शुभ होने वाला है. तो वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अशुभ हो सकता है. आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहेगा.
जानिए सभी जातकों का हाल
मेष राशि
नाक, कान और गले से जुड़ी परेशानी हो सकती है. नए कारोबार की शुरुआत टालें. व्यापार और प्रेम संबंधों में सामान्य स्थिति रहेगी. निवेश किया जा सकता है. शुभ उपाय: लाल वस्त्र पहनें या लाल वस्तु साथ रखें.
वृषभ राशि
धन हानि की आशंका है, इसलिए निवेश से बचें. खान-पान और वाणी पर संयम रखें. व्यापार ठीक रहेगा, लेकिन प्रेम संबंधों में तनाव संभव है. शुभ उपाय: गणेश जी की पूजा करें.
मिथुन राशि
ऊर्जा में उतार-चढ़ाव रहेगा, घबराहट महसूस हो सकती है. व्यापार अच्छा रहेगा और निवेश के लिए समय अनुकूल है. शुभ उपाय: पीली वस्तु या चने की दाल का दान करें.
कर्क राशि
खर्च बढ़ सकते हैं और सिर या आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है. निवेश से बचें. प्रेम और व्यापार दोनों पक्ष मजबूत रहेंगे. शुभ उपाय: बजरंगबली को प्रणाम करें.
सिंह राशि
आय के नए स्रोत बनेंगे और रुका हुआ धन मिलने की संभावना है. यात्रा लाभदायक रहेगी. व्यापार अच्छा रहेगा और निवेश शुभ रहेगा. शुभ उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.
कन्या राशि
कोर्ट-कचहरी और नए व्यापार से फिलहाल दूरी रखें. कार्यक्षेत्र में सामान्य प्रगति होगी. प्रेम जीवन और व्यापार दोनों अनुकूल रहेंगे. शुभ उपाय: मां काली की आराधना करें.
तुला राशि
सम्मान को लेकर सतर्क रहें और फिलहाल यात्रा टालें. व्यापार अच्छा रहेगा और निवेश लाभकारी हो सकता है. शुभ उपाय: लाल वस्तु या मसूर दाल का दान करें.
वृश्चिक राशि
चोट या किसी परेशानी की आशंका है, इसलिए सावधानी रखें. स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें. व्यापार अच्छा रहेगा, लेकिन निवेश टालें. शुभ उपाय: सूर्यदेव को जल अर्पित करें.
धनु राशि
जीवनसाथी और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. नौकरी में जोखिम न लें. प्रेम संबंधों और निवेश में सावधानी बरतें. शुभ उपाय: शनिदेव की पूजा करें.
मकर राशि
विरोधियों पर बढ़त रहेगी, लेकिन मानसिक तनाव बना रह सकता है. पेट और पैरों का ध्यान रखें. व्यापार सामान्य रहेगा. शुभ उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें.
कुंभ राशि
बच्चों की सेहत और प्रेम संबंधों में सतर्क रहें. विद्यार्थियों को नई शुरुआत टालनी चाहिए. व्यापार अच्छा रहेगा, लेकिन निवेश न करें. शुभ उपाय: पीली वस्तु का दान करें.
मीन राशि
पारिवारिक विवाद की संभावना है. भूमि, भवन या वाहन में निवेश फिलहाल टालें. स्वास्थ्य और माता की सेहत का ध्यान रखें. शुभ उपाय: लाल वस्त्र पहनें या लाल वस्तु साथ रखें.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

