अनिल शर्मा, बराड़ा। थाना बराड़ा क्षेत्र के गांव उगाला से एक 15 वर्षीय किशोरी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने किशोरी की तलाश के लिए आमजन से सहयोग की अपील की है।

जानकारी के अनुसार, गांव उगाला निवासी सीमा पुत्री भीम सिंह 30 मई 2026 को बिना किसी को बताए घर से चली गई थी। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर मामला पुलिस तक पहुंचा।

पुलिस के अनुसार, लापता किशोरी की उम्र लगभग 15 वर्ष है। उसका रंग सांवला, चेहरा लंबोतरा तथा लंबाई करीब 4 फुट 8 इंच है। घर से निकलते समय उसने गाजरी रंग की फ्रॉक पहन रखी थी और पैरों में वी-शेप चप्पल थी।

थाना बराड़ा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त किशोरी कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि उसे सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया जा सके।

संपर्क सूत्र
प्रबंधक अधिकारी, थाना बराड़ा: 97299-90133
अनुसंधानकर्ता, एएसआई अंग्रेज सिंह: 94660-46202

पुलिस ने कहा है कि किशोरी के संबंध में प्राप्त होने वाली किसी भी सूचना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएं, ताकि उसकी जल्द से जल्द तलाश की जा सके।