अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान से आए 158 शरणार्थियों को आधिकारिक रूप से भारतीय नागरिकता प्रदान की गई। राज्य के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने सभी पात्र शरणार्थियों को नागरिकता के प्रमाण पत्र सौंपे। नागरिकता मिलने के बाद शरणार्थी परिवारों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने भारत सरकार का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हर्ष संघवी ने कहा कि ये परिवार दिल से हमेशा भारतीय ही थे, लेकिन अब वे कानूनी और आधिकारिक रूप से भी भारत के नागरिक बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी पासपोर्ट रखने का जो मानसिक बोझ इन परिवारों पर था, वह अब खत्म हो चुका है और अब ये सभी गर्व के साथ भारतीय पासपोर्ट प्राप्त कर सकेंगे।
उन्होंने पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों हिंदू, सिख, जैन और बौद्ध धर्म के लोगों—पर होने वाले अत्याचारों और असुरक्षा का उल्लेख करते हुए कहा कि इन्हीं विकट परिस्थितियों के कारण इन परिवारों को अपना घर-बार छोड़कर भारत शरण लेनी पड़ी थी। नागरिकता प्राप्त करने वाले लोगों में कई पेशेवर और डॉक्टर भी शामिल हैं, जिन्होंने वहां अपने साथ हुए भेदभाव और जुल्म की आपबीती साझा की।
नागरिकता प्रमाण पत्र मिलने पर शरणार्थियों ने अपनी खुशी जाहिर की। वर्ष 2017 में पाकिस्तान छोड़कर भारत आए रायचंद नामक शरणार्थी ने बताया कि वहां डर और असुरक्षा के माहौल के कारण उन्हें विस्थापित होना पड़ा था। उन्होंने कहा कि भारत में उन्हें सुरक्षा और सुविधाएं मिली हैं और आज का दिन उनके और उनके परिवार के लिए दिवाली के त्यौहार जैसा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

