तमिलनाडु के थेनी जिले के एक जेल से 17 कैदी फिल्मी अंदाज में फरार हो गए. जिसके बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. रात भर सर्च ऑपरेशन दौरान 4 फरार कैदियों को गिरफ्तार किया गया है. बाकी 13 की तलाश की जा रही है. फरार कैदियों को खोजने और पकड़ने के लिए पुलिस की 17 विशेष टीमें बनाई गई हैं. बताया जा रहा है कि सभी कैदियों ने जेल के एक कर्मचारी पर हमला किया.
जेल से 17 कैदियों के फरार होते ही पड़ोसी जिलों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया. तमिलनाडु में कैदियों के फरार होने की यह घटना 1995 के बाद की सबसे बड़ी घटनाओं में से एक मानी जा रही है.
तमिलनाडु के थेनी जिले से 17 कैदी फरार हो गए हैं. कैदियों के फरार होने के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. बताया जाता है कि एक कैदी ने सीने में दर्द का नाटक किया. उसके प्राथमिक उपचार के लिए पुलिसकर्मी पहुंचे जिसके बाद कैदियों ने उनके ऊपर हमला कर दिया और एक-एक कर 17 कैदी फरार हो गए.
घटना में 3 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. पुलिसकर्मी थंगापांडी को जी. विलाक्कु के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. दो अन्य जेलकर्मियों को भी मामूली चोटें आई हैं.
जिला जेल थेनी जिले में अंदीपट्टी के पास थेक्कमपट्टी इलाके में है. इस जेल में थेनी, मदुरै, डिंडीगुल और दूसरे इलाकों के अंडरट्रायल कैदी हैं. कल (26 अक्टूबर) रात करीब 10 बजे, 17 कैदियों ने जेल गार्ड पर हमला किया और थेक्कमपट्टी जेल से भाग गए. घटना के बाद आसपास के जिलों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है. पड़ोसी डिंडीगुल जिले में 16 जगहों पर चेकपोस्ट बनाए गए हैं.
आपको याद दिल दे कि 1995 में वेल्लोर किले के अंदर बने स्पेशल डिटेंशन कैंप से LTTE संगठन के 43 संदिग्ध सुरंग बनाकर फरार हो गए थे. यह सुरंग करीब 153 फीट (47 मीटर) लंबी थी.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

