तनवीर खान, मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले से एक बेहद ही मार्मिक खबर सामने आई है। यहां रामनगर क्षेत्र में डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

READ MORE: चाचा की हथौड़ी मारकर हत्या, पुलिस ने किया भतीजे को गिरफ्तार, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 4, आईटीआई के पास निवासी संजय कोल की सबसे छोटी बेटी काव्या कोल घर में रखी पानी की बाल्टी के पास खेल रही थी। बताया गया है कि घर में तीन बहनें थीं, जिनमें दो बहनें पानी लेने चली गई थीं। इसी दौरान सबसे छोटी बच्ची खेलते-खेलते काव्या बाल्टी के पास पहुंच गई और अचानक संतुलन बिगड़ने से उसमें गिर गई

READ MORE: भोपाल में 6 साल का मासूम लापता: तलाश में जुटी पुलिस, 10 हजार का इनाम घोषित

परिजनों को जब तक घटना की जानकारी लगी, तब तक काफी देर हो चुकी थी। तत्काल बच्ची को बाहर निकालकर उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने परिजनों को तोड़ कर रख दिया। वहीं इलाके के लोगों की आंखें नम हो गई। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m