अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने ईरान में सैन्य कार्रवाई के दौरान अमेरिकी सैनिकों की मौत को लेकर दिए अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है. उन्होंने पहले गलत जानकारी दी थी, लेकिन बाद में 18 अमेरिकी सैन्यकर्मियों की मौत की बात स्वीकार की. लुटनिक ने पहले एक अमेरिकी के मारे जाने की बात कही थी, लेकिन बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका बयान गलत था.

यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान युद्ध में मारे गए और घायल अमेरिकी सैनिकों के आंकड़ों को लेकर प्रशासन पर पहले से सवाल उठ रहे हैं.

ईरान में जारी सैन्य कार्रवाई के बीच अमेरिकी प्रशासन के एक बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. जिसके बाद ईरान युद्ध में सैनिकों की मौत पर वाणिज्य मंत्री हावर्ड लुटनिक ने माफी मांगी. उन्होंने कहा कि उनसे बहुत बड़ी गलती हुई. लुटनिक ने ईरान युद्ध में मारे गए 18 अमेरिकी सैन्यकर्मियों के परिवारों के प्रति दुख जताया और कहा कि उनसे बयान देते समय गलती हुई थी.

लुटनिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने बयान को स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि G20 इनोवेशन समिट में AI को लेकर बातचीत के दौरान ईरान में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई से जुड़े एक सवाल का जवाब देते समय उनसे गलती हुई. उन्होंने स्वीकार किया कि इंटरव्यू के दौरान उनसे बड़ी गलती हुई और उन्होंने गलत जानकारी दे दी थी.

हॉवर्ड विलियम लुटनिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने बयान को स्पष्ट किया. उन्होंने बताया कि G20 इनोवेशन समिट में AI को लेकर बातचीत के दौरान ईरान में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई से जुड़े एक सवाल का जवाब देते समय उनसे गलती हुई. वह उस समय वेनेजुएला में हुए सैन्य अभियान के बारे में सोच रहे थे, इसलिए उन्होंने ऐसा कहा कि किसी अमेरिकी सैन्यकर्मी की मौत नहीं हुई थी.

लुटनिक ने आगे कहा कि 9/11 हमले की 25वीं बरसी करीब आने के साथ वह अमेरिकी सेना और देश की सेवा करने वाले पुरुषों और महिलाओं के बलिदान के लिए गहराई से आभारी हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m