अमेरिका और ईरान के बीच इधर फिर शुरू हुए हमलों का सिलसिला बढ़ गया है. दोनों के बीच चल रहे संघर्ष में यह युद्ध सोशल मीडिया पर एक दूसरे के मीम से लेकर मजाक उड़ाने तक पहुंच गया है. सिएरा लियोन में ईरानी दूतावास ने होर्मुज जलडमरूमध्य का माइनस्वीपर स्टाइल वीडियो पोस्ट कर अमेरिका को कहा, “हबीबी, ईरान आओ ना”. होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री माइंस के बढ़ते खतरे के बीच ईरान ने अमेरिका को खुली चुनौती दी है.

ईरान और अमेरिका के युद्ध में जो हमलों का नया दौर शुरू हुआ है, उसमें फिर ईरान ने आरोप लगााया है कि अमेरिका मासूमों को निशाना बना रहा है. 

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और बढ़ गया है.  हाल के हफ्तों में दोनों के बीच सबसे भीषण सैन्य टकराव देखने को मिला है. दक्षिणी ईरान में एक शादी समारोह पर अमेरिकी हमले का आरोप इस तनाव का सबसे बड़ा मुद्दा बन गया है. अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष अब सोशल मीडिया पर मजाक तक पहुंच गया है, जहां सियरा लियोन स्थित ईरानी दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक गेम के जरिए अमेरिका का मजाक उड़ाया.

होर्मुज को लेकर की गई टिप्पणी के बाद ईरान ने अमेरिका का मजाक उड़ाया है, ट्रंप को अंकल सैम कहा है और एक गेम के साथ पोस्ट लिखा है- ‘हबीबी, कम टू ईरान’.

ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के प्रमुख मोहसेन रेजाई ने अमेरिका को चेतावनी दी कि ईरान अब युद्ध, कूटनीति और आर्थिक नाकेबंदी से निपटने के लिए नई रणनीति अपनाएगा. 

रविवार को अमेरिका ने होर्मुज़ में एक द्वीप पर ईरान के रॉकेट लॉन्चरों पर हमला किया. अमेरिका का कहना था कि ईरान इनका इस्तेमाल जलमार्ग में बारूदी सुरंगें बिछाने के लिए करने की योजना बना रहा था. इससे अंतरराष्ट्रीय शिपिंग को खतरा पैदा हो सकता था.

समुद्री माइंस कम लागत में बड़े स्तर पर शिपिंग को प्रभावित करने वाला हथियार मानी जाती हैं. ईरान पहले छोटी नौकाओं के जरिए माइंस बिछाने का इस्तेमाल कर चुका है. कुछ ईरानी माइंस मैग्नेटिक या अकॉस्टिक सेंसर का इस्तेमाल कर सकती हैं, जिससे उन्हें ढूंढना मुश्किल हो सकता है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m