तेलंगाना CM ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की देशभक्ति को लेकर जमकर तारीफ की है. तेलंगाना के CM ने AIMIM प्रमुख और उनके भाई अकबरुद्दीन ओवैसी का पुरजोर बचाव करते हुए कहा कि उनकी देशभक्ति पर सवाल नहीं उठाया जा सकता. रेवंत रेड्डी ने कहा कि ये बात हम पूरी जिम्मेदारी से कह सकते हैं कि असदुद्दीन ओवैसी और उनके छोटे भाई, पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से कम देशभक्त नहीं हैं.

तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी ने कहा कि किसी ने असदुद्दीन ओवैसी और अकबरुद्दीन ओवैसी को देश के खिलाफ बताया था. लेकिन वे इस बात को नहीं मानते. 

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने ओवैसी भाइयों की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि AIMIM के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी और विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी की देशभक्ति पर सवाल नहीं उठाया जा सकता. मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद में नवनिर्मित चंचलगुडा-संतोषनगर चार लेन वाले स्टील फ्लाईओवर का उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ये सब बातें कहा.

वहीं, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उनको ये बात कहने में कोई हिचकिचाहट नहीं है कि उनकी पार्टी का समर्थन किसी राजनीतिक दल को नहीं बल्कि रेवंत रेड्डी को है. वहीं रेवंत ने कहा कि ओवैसी की देशभक्ति में कोई कमी नहीं है.

CM रेवंत रेड्डी ने आगे कहा कि ओवैसी’ ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान सैनिकों के समर्थन में निकाली गई रैली में भी कांग्रेस नेताओं के साथ शामिल हुए थे. साथ ही ऑपरेशन सिंदूर में शामिल सैनिकों की सलामती के लिए दुआ की थी. उन्होंने कहा कि राजनीतिक टिप्पणियां भले ही अलग हों लेकिन बात अगर देशभक्ति की आती है तो कोई भी ओवैसी भाइयों पर उंगली नहीं उठा सकता. देश की सुरक्षा के लिए वे कभी पीछे नहीं हटेंगे.

तेलंगाना CM ने कहा कि, मैं मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी के साथ कहना चाहता हूं कि देशभक्ति और देश की रक्षा के मामले में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी नरेंद्र मोदी और अमित शाह से कम नहीं हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m