इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन ने EOS-05 को ले जाने वाले GSLV-F17 को आधी रात (2:55 AM) 40 सितंबर 2026 को सफलता से लॉन्च किया. यह 36,000 किलोमीटर ऊंचाई से भारत का हर 30 मिनट में फोटो लेगा. आपदा प्रबंधन और कृषि निगरानी के लिए महत्वपूर्ण मिशन है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने गुरुवार की आधी रात को इतिहास रचते हुए एडवांस्ड अर्थ ऑब्ज़र्वेशन स्पेसक्राफ्ट को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया है.
ISRO के इस मिशन से जुड़े एक सीनियर साइंटिस्ट ने इस सैटेलाइट को ‘आसमान में आँख’ (eye in the sky) कहा है. यह भारत का पहला जियोसिंक्रोनस इमेजिंग सैटेलाइट है.
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन प्रमुख वी. नारायणन ने कहा, मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि GSLV-F17 रॉकेट ने ‘एडवांस्ड अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट 05’ (जियो-इमेजिंग सैटेलाइट) को सफलतापूर्वक और सटीक रूप से उसकी तय ऑर्बिट में स्थापित कर दिया है.
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर बधाई देते हुए कहा कि यह इसरो की एक और शानदार उपलब्धि और यह देश के लिए बहुत ही गौरव का बात है. उन्होंने कहा कि EOS-05 का सफल प्रक्षेपण अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की बढ़ती क्षमताओं को दर्शाता है.
GSLV-F-17 भारत के जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल की 19वीं उड़ान है और यह ईओएस-05 को ले जाएगा, जिसे जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट से भारत का पहला इमेजिंग सैटेलाइट बताया जा रहा है.
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के प्रमुख वेक्कुरा नारायणन ने शुक्रवार को GSLV-F17 मिशन की सफलता का ऐलान करते हुए कहा कि उनके ‘नॉटी बॉय’ रॉकेट ने एडवांस अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट (EOS-05) को बिल्कुल सटीक तरीके से उसकी लोकेशन पर पहुंचा दिया है.
यह सैटेलाइट जीआईसैट-1ए के नाम से भी जाना जाता है. इसका वजन करीब 2,367 किलोग्राम है. लॉन्च 4 सितंबर 2026 को सुबह 2:55 बजे स्पेस सेंटर के दूसरे लॉन्च पैड से हुआ. यह अब तक का सबसे भारी पेलोड माना जा रहा है. आठ महीने के गैप के बाद यह इसरो का महत्वपूर्ण वापसी मिशन है.
51.7 मीटर ऊंचे GSLV-F17 ने शुक्रवार सुबह 2:55 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर के दूसरे लॉन्च पैड से उड़ान भरी. इसका लॉन्च होने का काउंटडाउन बुधवार रात 11:30 बजे शुरू हुआ था और यह 27 घंटे के काउंटडाउन के बाद हुआ. EOS-05 का लॉन्च वजन करीब 2,367 किलोग्राम है. इसे पृथ्वी निगरानी के लिहाज से भारत के महत्वपूर्ण और एडवांस सैटेलाइट में गिना जा रहा है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



