भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष और तनाव के दौरान गुरुवार (3 सितंबर, 2026) को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की. राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि अगर युद्ध खत्म करने में भारत मदद कर सकता है, तो हम तैयार है. इसके बाद सोशल मीडिया पोस्ट में जेलेंस्की ने दावा किया कि भारतीय डेलिगेशन के कीव दौरे के दौरान रूस ने ड्रोन अटैक किया.

इसके बाद उन्होंने रूसी ड्रोन अटैक से भारतीय डेलिगेशन को सुरक्षित रखने का दावा भी किया. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष और तनाव को खत्म करने के लिए भारत की तरफ से मदद की पेशकश की है.

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर यूक्रेन के दौरे पर हैं. एस जयशंकर और वोलोडिमिर जेलेंस्की के बीच रूस और यूक्रेन जंग को समाप्त करने के तरीकों पर बातचीत हुई. इस दौरान जयशंकर ने कहा कि भारत इस युद्ध को खत्म कराने के लिए किसी भी तरह की मदद करने के लिए तैयार है.

विदेश मंत्री जयशंकर से मुलाकात के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भारत के स्पष्ट रुख का धन्यवाद जताया. उन्होंने लिखा, ‘हम इस अन्यायपूर्ण युद्ध को खत्म करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता के आभारी हैं.

इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि जयशंकर की मौजूदगी में ही रूस ने ड्रोन हमला किया, जिस दौरान यूक्रेनी बलों ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल को बचाया. सोशल मीडिया पोस्ट में जेलेंस्की ने दावा किया कि भारतीय डेलिगेशन के कीव दौरे के दौरान रूस ने ड्रोन अटैक किया. हालांकि यूक्रेनी लड़ाकू विमान ने ड्रोन मार गिराया, जिससे भारतीय डेलिगेशन सुरक्षित रहा.

जेलेंस्की ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच काला सागर (Black Sea) के हालात पर भी चर्चा हुई, जिसमें आम नागरिक जहाजों के लिए मौजूद खतरे भी शामिल हैं. जेलेंस्की ने काला सागर में वाणिज्यिक जहाजों और खाद्य आपूर्ति गलियारों पर रूसी हमलों पर चिंता व्यक्त की और कहा कि वैश्विक खाद्य सुरक्षा की रक्षा के लिए दुनिया की प्रमुख शक्तियों को एकजुट होना होगा.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m