अमेरिका ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर वाला नया 1 डॉलर का सिक्का जारी किया है. अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर ट्रंप की तस्वीर वाला खास 1 डॉलर का गोल्ड-फिनिश सिक्का बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है. अमेरिकी मिंट ने बुधवार दोपहर 12 बजे इसकी बिक्री शुरू की. करीब 100 साल बाद किसी जीवित अमेरिकी राष्ट्रपति की तस्वीर सिक्के पर नजर आई है. अब इसको लेकर अमेरिका में नया विवाद हुआ है.

इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि अमेरिकी करेंसी पर किसी जीवित राष्ट्रपति की तस्वीर लगाने की लंबे समय से चली आ रही परंपरा नहीं रही है.

अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के मौके पर अमेरिकी टकसाल ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर वाला विशेष $1 सिक्का जारी किया है. इसकी खास बात यह है कि सिक्के पर एक जीवित राष्ट्रपति की तस्वीर दिखाई गई है, जिसे लेकर अमेरिका में कानूनी और राजनीतिक बहस भी शुरू हो गई है.

1 सिक्के की कीमत 2.44 डॉलर यानी 230 रुपए तक रखी गई। 25 और 100 सिक्कों के पैक बिक्री के लिए जारी किए गए. बिक्री शुरू होने के सिर्फ 3 घंटे बाद ही सिक्के आउट ऑफ स्टॉक हो गए.

कानून के मुताबिक इसकी कीमत 1 डॉलर है और इसे वैध भुगतान के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. अमेरिकी मिंट के मुताबिक, 25 सिक्कों के पैक की कीमत 61 डॉलर और 100 सिक्कों के पैक की कीमत 154.50 डॉलर है.

ट्रंप के सिक्के को लेकर सबसे बड़ा विवाद इसकी कीमत नहीं, बल्कि इसका डिजाइन है. सवाल उठ रहा है कि क्या सत्ता में रहते हुए किसी राष्ट्रपति की तस्वीर अमेरिकी करेंसी पर लगाई जा सकती है. गुरुवार दोपहर 2 बजे तक एक परिवार अधिकतम 2 खरीदारी कर सकता था. अमेरिकी संघीय कानून में यह भी कहा गया है कि अमेरिकी करेंसी और सरकारी सिक्योरिटीज पर किसी मृत व्यक्ति का ही चित्र होना चाहिए.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m