तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को अपनी कैबिनेट सहयोगी कोंडा सुरेखा को तुरंत प्रभाव से मंत्रिपरिषद से हटाने का फैसला किया. CM ने गवर्नर जिष्णु देव वर्मा को एक लेटर लिखकर उन्हें अपने कैबिनेट से हटाने की मांग की है. तेलंगाना की वन मंत्री कोंडा सुरेखा की बेटी कोंडा सुष्मिता पटेल ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और अन्य नेताओं के खिलाफ टिप्पणी की थी, इसपर विवाद गहरा गया था.

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और उनके मंत्रिमंडल की सहयोगी मंत्री कोंडा सुरेखा के बीच राजनीतिक टकराव आज गुरुवार को और बढ़ गया है. 

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने महिला मंत्री कोंडा सुरेखा को उनकी बेटी द्वारा मुख्यमंत्री और अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ की गई टिप्पणियों को लेकर बढ़ते विवाद के बीच कैबिनेट से तत्काल प्रभाव से हटाने का फैसला किया है. यह सारा घटनाक्रम, कोंडा सुरेखा के नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने के एक दिन बाद शुरू हुआ, जब उन्होंने अपने खिलाफ शुरू की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई पर कड़ा सवाल उठाया. 

इससे पहले कांग्रेस नेतृत्व सुरेखा के खिलाफ कार्रवाई पर चर्चा कर रहा था, क्योंकि उनकी बेटी सुष्मिता पटेल ने मुख्यमंत्री और अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी की थी. यह मुद्दा अब मुख्यमंत्री और कोंडा परिवार के बीच सीधे टकराव में बदल गया है. 

सीएम का यह फैसला तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासनात्मक समिति की सिफारिश के बाद आया. समिति की सिफारिश में कहा गया था कि हाल ही में मंत्री सुरेखा की बेटी की ओर से दिए गए विवादित बयानों को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए.

इस विवाद के कोंडा सुरेखा पर पार्टी के अंदर से खासा दबाव था, कांग्रेस डिसिप्लिनरी कमिटी ने उनसे इन बातों पर सफाई मांगी थी. हालांकि, मंत्री सुरेखा ने नोटिस के आधार को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि ये बातें उनकी बेटी ने खुद कही थी और उन्हें इसके लिए उन्हें जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता.

सुरेखा ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व से उन्हें कैबिनेट में बने रहने देने का आग्रह किया था. उन्होंने जोर देकर कहा कि एक मंत्री के तौर पर उनका काम अच्छा रहा है और उन पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m