PoJK में एक बार फिर तनाव बहुत ज्यादा बढ़ गया क्योंकि जेएएसी ने सुरक्षा बलों पर महिलाओं और बच्चों समेत प्रदर्शनकारियों पर हमले का आरोप लगाया. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में गुरुवार (9 जुलाई, 2026) को एक बार फिर से ज़ुल्म और बर्बरता की हदे पार दी. रावलाकोट के कोटरी में बैठे 2,000 प्रदर्शनकारियों पर दोपहर ढाई बजे के आसपास पाकिस्तानी रेंजर्स ने फायरिंग खोल दी.
JAAC पाकिस्तानी रेंजर्स और पुलिस पर प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने, छापे मारने और व्यापक कार्रवाई के दौरान महिलाओं और बच्चों को निशाना बनाने का आरोप लगाया.
जम्मू-कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी ने PoJK रावलकोट के कोटरी में पाकिस्तानी रेंजर्स और पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने, छापे मारने और महिलाओं व बच्चों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है. करीब 2,000 प्रदर्शनकारियों पर दोपहर ढाई बजे के आसपास तकरीबन 20 से 25 राउंड फायरिंग की गई और आंसू गैस के गोले छोड़े गए.
इस कारवाई में 28 साल के वाजिद और 47 साल के सरदार नासिर नाम के दो प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई और साथ में 13 प्रदर्शनकारी भी गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी है कि पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी में मारे गए युवक वाजिद और नासिर का पास में ही पहाड़ी पर लोगों ने पीओके का झंडा लगाकर अंतिम संस्कार किया.
जम्मू-कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी के अनुसार, सुरक्षा बलों ने उनके शांतिपूर्ण आंदोलन को दबाने के लिए तंबू और घरों की पवित्रता का उल्लंघन किया और प्रदर्शन स्थलों को घेरकर बल प्रयोग किया.
रावलाकोट का ईदगाह मैदान गुरुवार को भी 70 से 80 हजार प्रदर्शनकारियों से खचाखच भरा नजर आया और पाकिस्तानी रेंजर्स हेलीकॉप्टर से रावलकोट में फायरिंग के बाद निगरानी करते नजर आए.
अब तक PoK में पाकिस्तानी सेना की गोली से मरने वालो की संख्या 61 पहुंच चुकी है. स्रोतों के अनुसार रेंजर्स और पीओके पुलिस ने दोपहर की नमाज के ठीक बाद फायरिंग शुरू कर दी जिससे कि कोटरी ग्राउंड खाली कर दें. ताज्जुब की बात तो यह है कि पाकिस्तानी प्रशासन द्वारा दिखाई गयी इतनी बर्बरता के बाद भी कोई भी प्रदर्शनकारी टस से मस तक नहीं हुआ और अभी भी करीब 2,000 से ज्यादा लोग कोटरी में बैठे हुए हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

