बी.डी. शर्मा, Damoh. जिले एस एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। देहात थाना क्षेत्र के तिदोनी गांव में एक 2 साल की मासूम की पानी से भरे टब में डूब गई। परिजनों को जब इस बात का पता चला वे तुरंत बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर पूछताछ शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर ने युवक को कुचला: मौत के बाद आक्रोशित भीड़ ने फूंका टैक्टर शव रखकर लगाया जाम
पानी से भरे टब में डूबकर हुई मौत
घटना तिदोनी गांव की है, जहां दयाराम की 2 साल की बेटी रूही खेलते समय पानी से भरे टब में डूब गई। जानकारी के मुताबिक घर के सभी सदस्य अपने-अपने काम में लगे थे। परिजनों को इस बात का अहसास नहीं हो सका कि बच्ची कब टब के पास चली गई। बच्ची के नहीं दिखने पर उन्होंने उसे तलाशना शुरू किया।
जानकारी के मुताबिक परिजन जैसे ही वे टब के पास पहुंचे तो देखा कि बच्ची का सिर पानी में डूबा था और पैर ऊपर थे। जिसके बाद तुरंत बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टर ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
तीन भाई-बहन में सबसे छोटी थी रूही
दादा शोभरन ने बताया कि उनका एक संयुक्त परिवार है। उसके बेटे दयाराम के तीन बच्चे हैं जिसमें रूही सबसे छोटी है। रूही के पिता दयाराम ने बताया कि वह बाहर मजदूरी करते हैं। उन्हें जैसे ही इस बात की जानकारी मिली वे तत्काल अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर ही उन्हें पता चला की बेटी रूही अब इस दुनिया में नहीं है।
ये भी पढ़ें: भाई बना भाई का कातिल: मामूली विवाद में ले ली जान, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने परिवार से की पूछताछ
पुलिस ने सूचना के आधार पर अस्पताल पहुंचकर बच्ची का पंचनामा किया और परिजनो से पूछताछ की। देहात थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

