हरिद्वार. लंबे समय से एक ही जगह पर जमें सहायक चकबंदी अधिकारी, चकबंदीकर्ता और कनिष्ठ सहायकों का डीएम मयूर दीक्षित ने तबादला कर दिया है. मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी तत्काल प्रभाव से ये स्थानान्तरण कार्रवाई की है. प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता जबाबदेई तय करने के उद्वेश्य से भी ये ट्रांसफर किए गए हैं.
जानकारी के मुताबिक 6 सहायक चकबंदी अधिकारी, 13 चकबंदीकर्ता, 1 चकबंदी लेखपाल और 3 कनिष्ठ सहायकों समेत कुल 23 कर्मियों का तबादला किया गया है. डीएम ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट कहा है कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश है कि अधिकारियों और कमचारियों की प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही तय करने के उद्वेश्य से ये ट्रांसफर किया गया है.
इसे भी पढ़ें : ‘जिसके भी मन में अहंकार हुआ, वो…’, राजनाथ सिंह ने ट्रेनी अफसरों को किया संबोधित, कहा- कम उम्र में आपको बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही
डीएम ने कहा कि क्षेत्रीय जनता की लगातार शिकायतें थी कि एक ही जगह पर लंबे समय से जमे हुए अधिकारी और कार्मचारी अपने दायित्वों का निर्वाहन ठीक ढ़ग से नहीं कर रहे हैं. जिससे क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का निराकरण भी समय पर नहीं हो पा रहा था. इस वजह से ये कार्रवाई की गई है.



