कुंदन कुमार, पटना। 24 नवंबर को जदयू सुशासन दिवस सह नीतीश संवाद का आयोजन करने जा रही है। इसकी तैयारी को लेकर आज (29, अक्टूबर) को पटना के जदयू कार्यालय में बैठक हुई, जिसमें सभी जिला के अध्यक्ष भी मौजूद रहे। कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने सभी को कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में उमेश कुशवाहा ने कहा कि, 24 नवंबर को जदयू सुशासन दिवस सह नीतीश संवाद का आयोजन होना है, जिसकी तैयारी को लेकर ही यह बैठक की गई। उन्होंने कहा कि, 24 नवंबर हमारी पार्टी के लिए ऐतिहासिक दिन है। इसलिए हम उसे सुशासन दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं।
5 नवंबर को समीक्षा बैठक
वहीं, एमएलसी चुनाव में तीन सीटों पर मिली हार को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो, उमेश कुशवारा ने कहा कि, जहां सबसे ज्यादा कड़ा (पटना स्नातक सीट) मुकाबला था। वहां हमारे उम्मीदवार चुनाव जीते हैं और जिस सीट पर हमारी हार हुई है, उसको लेकर भी समीक्षा बैठक 5 नवंबर को हम लोग करने जा रहे हैं। हार के कारणों को लेकर यह समीक्षा बैठक की जाएगी।
24 नवंबर को नीतीश ने पहली बार ली थी शपथ
जनता दल (यूनाइटेड) यानी JDU द्वारा आगामी 24 नवंबर 2026 को बिहार के सभी जिलों में ‘सुशासन दिवस’ सह ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बिहार के सभी जिला मुख्यालयों सहित पटना में विशेष कार्यक्रम आयोजन किया गया है। गौरतलब है कि 24 नवंबर 2005 को नीतीश कुमार ने पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, जिसे जदयू ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाती है।
कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल की उपलब्धियों, योगदान और उनके नेतृत्व में शुरू की गई विभिन्न विकास योजनाओं को जनता के बीच याद करना और चर्चा करना। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और नेता संजय झा द्वारा इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है।
ये भी पढ़ें- ‘यह देश बांग्लादेशी-रोहिंग्याओं का नहीं’, घुसपैठ और SIR के मुद्दे पर संजय जायसवाल का बड़ा बयान

