कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। बीजेपी की संस्थापक सदस्य और सिंधिया राजघराने की राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 24वीं पुण्यतिथि है। ग्वालियर में कटोराताल स्तिथ अम्मा महाराज की छत्री स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। जहां जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर सहित BJP जिलाध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता समाजसेवी मौजूद रहे। सभी ने राजमाता की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस मौके पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने कहा कि, राजमाता अपनी जनसेवा से लोकमाता के रूप में पहचानी गई। वहीं प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि, राजपथ से लोकपथ पर जाने वाली राजमाता ने महिला सशक्तिकरण के लिए हमेशा काम किया।
बतादें कि, राजमाता विजयाराजे सिंधिया का जन्म 12 अक्टूबर 1919 में हुआ था। उनका निधन 25 जनवरी 2001 को दिल्ली में हुआ था। राजमाता एक भारतीय राजनीतिज्ञ और ब्रिटिश राज में ग्वालियर के अंतिम शासक महाराजा जीवाजीराव सिंधिया की पत्नी थीं। बाद के जीवन में, उन्हें भारतीय संसद के दोनों सदनों के लिए बार-बार चुना गया। वह भारतीय जनता पार्टी की संस्थापक सदस्यों में से एक थीं।

