CM Rekha Gupta inaugurated 25 new Atal canteens: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दिल्ली में 16 अगस्त से 25 नए अटल कैंटीन शुरू गए। पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता 25 नए अटल कैंटीन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की कि 100 अटल कैंटीन स्थापित करने का संकल्प पूरा हो गया है। इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता और वेंकैया नायडू ने कैंटीन में बैठकर खाना भी खाया।
अटल कैंटीन उद्घाटन की इमेज सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने लिखा- श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर 25 दिसंबर 2025 को लिया गया 100 अटल कैंटीन का संकल्प आज उनकी पुण्यतिथि पर पूर्ण हुआ। माननीय पूर्व उपराष्ट्रपति @MVenkaiahNaidu जी ने तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीन का उद्घाटन कर उन्हें दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित किया।
उन्होंने आगे लिखा- आज से इन 100 अटल कैंटीनों के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 1 लाख श्रमिकों और जरूरतमंद परिवारों को मात्र ₹5 में पौष्टिक भोजन उपलब्ध होगा। इसके साथ ही दिल्लीवासियों से किया गया एक और वादा हमारी सरकार ने पूरा किया है। इस अवसर पर सांसद मनोज तिवारी, कैबिनेट सहयोगी आशीष सूद, विधायक सूर्य प्रकाश खत्री सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।
सफदरजंग और एम्स के बाहर भी खुला अटल कैंटीन
एम्स (AIIMS) और सफदरजंग अस्पताल के बाहर भी दिल्ली सरकार ने ‘अटल कैंटीन’ की शुरुआत हो गई है। अब दूर-दराज से आने वाले मरीजों के परिजनों को भोजन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। यहां उद्घाटन समारोह में पहुंचे दिल्ली के पीडब्ल्यूडी (PWD) मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर सफदरजंग और एम्स (AIIMS) अस्पतालों के बाहर इस कैंटीन की शुरुआत उन्हें एक सच्ची श्रद्धांजलि है। इन नई शाखाओं के साथ अब पूरी दिल्ली में कुल 100 अटल कैंटीन सफलतापूर्वक चालू हो चुकी हैं। प्रवेश वर्मा ने कहा कि यहां भोजन पूरी तरह मुफ्त न रखकर मात्र ₹5 का शुल्क इसलिए रखा गया है, ताकि यहां आने वाले लोगों के आत्मसम्मान और स्वाभिमान को ठेस न पहुंचे और वे सम्मान के साथ पौष्टिक व भरपेट भोजन कर सकें।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


