Delhi MCD Sanitation Worker Murder Video: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिल्ली नगर निगम सफाई कर्मी की ड्यूटी के दौरान हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई है। दिल्ली एमसीडी सफाई कर्मी की ड्यूटी के दौरान दिनदहाड़े चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं घटनास्थल से गुजरते लोग बस तमाशा देखकर आगे बढ़ते गए। मर्डर की लाइव वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़ित परिवार और स्थानीय नेता आरोपी के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
पूरा मामला कल्याणपुरी थाना इलाके की है। सुबह एमसीडी के सफाई कर्मचारी की सरेआम बीच सड़क पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी आराम से चलते बना। मृतक की पहचान एमसीडी के सफाई कर्मचारी 27 वर्षीय अनिल कुमार के तौर पर हुई है।
दिल्ली पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 7:30 बजे अनिल कल्याणपुरी में अपनी ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति पीछे से आया। उसके बाथ में चाकू से हमला कर दिया। अनिल की हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में भी देखा जा सकता है कि आरोपी के एक हाथ में चाकू पकड़े हुए आरोपी को सफाई कर्मचारी अनिल का कॉलर पकड़कर थप्पड़, लात-घूंसे और चाकू से हमला करते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है और हमलावर का पता लगाने के लिए फुटेज और अन्य सबूतों की जांच कर रही है।
बहन ने की आरोपी को सख्त सजा देने की मांग
मृतक की बहन सुनीता ने बताया कि उन्हें फोन पर शुरू में यह खबर मिली थी कि अनिल का एक्सीडेंट हो गया है। वो जब वहां पहुंची तो पता चला कि उसकी हत्या की गई है। अनिल 27 साल के थे और रोज की तरह काम पर गए थे और अपनी ड्यूटी कर रहे थे, तभी कोई पीछे से आया और उनकी हत्या कर दी। पीड़ित परिवार ने मांग की है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उसे सजा दिलाई जाए।
आप विधायक ने कानून-व्यवस्था पर भाजपा को घेरा
भाजपा और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने इस हत्याकांड की निंदा की है और सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा तथा राजधानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताई है। आप विधायक कुलदीप कुमार ने कहा, “क्या इस दुनिया में गरीब आदमी की जान की कोई कीमत नहीं है? क्या आप एक गरीब सफाई कर्मचारी की हत्या कर देंगे जो बस अपना सफाई का काम कर रहा है? आज अपराधियों को लगता है कि कोई उन्हें छू नहीं सकता। यही सोच है। दिल्ली अब अपराध की राजधानी बन गई है, यह बात हम बार-बार कहते रहे हैं। खासकर कल्याणपुरी में हत्याएं हो रही हैं। बीजेपी सरकार क्या कर रही है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


