JNU Ruckus On Independence Day: 80वें स्वतंत्रता दिवस के दिन जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय यानी जेएनयू (JNU) में जमकर हंगामा हुआ। स्वतंत्रता दिवस पर एबीवीपी (ABVP) की तिरंगा बाइक रैली (Tiranga Bike Rally) के विरोध में वामपंथी छात्रों (Left wing students) ने आपत्तिजनक नारे लगाए। इतना ही नहीं भारत माता की जय के नारे लगाने से दूसरे छात्रों को भी रोका। घटना ने जेएनयू परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
दरअसल जेएनयू के एबीवीपी के छात्रों के मुताबिक 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति का संदेश देने के उद्देश्य से रैली का आयोजन किया गया था। रैली में शामिल छात्र हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाते हुए परिसर में आगे बढ़ रहे थे।
इसी दौरान वामपंथी छात्र भी वहां पहुंच गए। वामपंथी छात्र ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा के दौरान विवादित नारे लगाने लगे। साथ ही भारत माता की जय के नारे लगाने से दूसरे छात्रों को भी रोका।
एबीवीपी के मुताबिक तिरंगा बाइक रैली में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए थे। इसी बात से नाराज होकर वामपंथी छात्रों ने रैली के सामने खड़े होकर भारत माता को लेकर आपत्तिजनक नारे लगाए। इसका एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है। इसमें रैली के विरोध में नारेबाजी सुनाई दे रही है। छात्रों का कहना है कि उन्हें भारत माता की जय के नारे लगाने से रोका गया। घटना ने जेएनयू परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


