26 June History : 26 जून का दिन भारत और विश्व इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं, समझौतों और प्रमुख व्यक्तियों के जन्म-मरण के लिए दर्ज है। आज के ही दिन राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के रचयिता का जन्म हुआ, दुनिया को पहला टूथब्रश मिला और बांग्लादेश को टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले देश का पूर्ण दर्जा मिला।

महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय दिवस

अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध और अवैध तस्करी विरोधी दिवस: संयुक्त राष्ट्र (UN) नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध व्यापार के खिलाफ दुनिया भर में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल इस दिन को मनाता है।

अत्याचार के पीड़ितों के समर्थन में अंतर्राष्ट्रीय दिवस: प्रताड़ना के शिकार लोगों के मानवाधिकारों की रक्षा और उनके समर्थन के लिए यह दिन समर्पित है।

भारत में ऐतिहासिक घटनाएं

1975: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा देश में ‘आपातकाल’ की घोषणा किए जाने के ठीक अगले दिन, यानी 26 जून को विपक्ष के बड़े नेताओं जैसे चौधरी चरण सिंह आदि की गिरफ्तारियां बड़े पैमाने पर शुरू हुई थीं।

1954: भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और चीन के प्रधानमंत्री चाउ एन-लाई ने नई दिल्ली में ‘पंचशील’ शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के पांच सिद्धांत और पड़ोसी नीति को लेकर प्रतिबद्धता जताई थी।

1992: भारत ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित ‘तीन बीघा गलियारा’ को 999 वर्षों के लिए बांग्लादेश को लीज (पट्टे) पर सौंप दिया था, जिससे वहां के लोगों को रास्ता मिल सके।

2000: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा बांग्लादेश को टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले देश का पूर्ण दर्जा दिया गया था।

विश्व में ऐतिहासिक घटनाएं

1498: चीन के राजा ने आधुनिक टूथब्रश के पहले मॉडल का पेटेंट कराया था, जिसमें सूअर के कड़े बालों का इस्तेमाल किया गया था।

1906: फ्रांस के ले मैन्स शहर में दुनिया की पहली ‘ग्रैंड प्रिक्स’ मोटर रेसिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था।

1936: जर्मनी के फौके-वुल्फ Fw 61 नामक दुनिया के पहले व्यावहारिक रूप से सफल हेलीकॉप्टर ने अपनी पहली उड़ान भरी थी।

1945: सैन फ्रांसिस्को में 50 देशों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त राष्ट्र (UN) के घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके बाद आधिकारिक रूप से अक्टूबर 1945 में यूएन अस्तित्व में आया।

1997: जे.के. रोलिंग की बेहद मशहूर किताब श्रृंखला का पहला उपन्यास ‘हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन’ ब्रिटेन में पहली बार प्रकाशित हुआ था।

प्रमुख जन्म

1838 : बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म 26 जून 1838 में हुआ था, जो भारत के प्रसिद्ध बंगाली उपन्यासकार और कवि है। साथ ही उन्होंने देश के राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की रचना की थी।

1874 – महाराष्ट्र के महान समाज सुधारक, कोल्हापुर की रियासत के राजा और दबे-कुचले वर्गों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले क्रांतिकारी नेता राजर्षि शाहू छत्रपति का जन्म 26 जून 1874 को हुआ था।

1888 – भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, उद्योगपति और बिड़ला साम्राज्य के संस्थापक घनश्याम दास बिड़ला (G.D. Birla) का जन्म 26 जून 1888 को हुआ था।

1918- भारतीय सेना के वीर सैनिक सेकंड लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे का जन्म 26 जून 1918 में हुआ था, जिन्हें 1948 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अदम्य साहस के लिए ‘परमवीर चक्र’ से सम्मानित किया गया था।

प्रमुख निधन

2004 – भारतीय सिनेमा के मशहूर फिल्म निर्माता, धर्मा प्रोडक्शंस के संस्थापक और करण जौहर के पिता यश जौहर का जन्म 26 जून 2004 को हुआ था।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m